FARRUKHABAD : मोदी की हुंकार के सामने मदमस्त भाजपाइयों के पैर जमीन पर टिक नहीं रहे हैं। मोदी के पीएम प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही जनपद में गोष्ठियों और बैठकों का आयोजन चल रहा है। कंपिल नगर अध्यक्ष भी इसमें शामिल हुए। नगर अध्यक्ष ने अपने समर्थकों
के साथ मोदी की खुशी में मिष्ठान वितरण किया।
[adrotate banner="3"]
कंपिल में नगर अध्यक्ष किशनू चतुर्वेदी के नेतृत्व में इकट्ठे हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान किशनू ने बताया कि कंपिल क्षेत्र के युवा मोर्चा कार्यकर्ता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने तन मन धन लगाने को तैयार हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


