आईडिया के वितरक का शव रेल की पटरी के किनारे मिला

0
129

Mahendra Singhफर्रुखाबाद: सोमवार देर रात नगर क्षेत्र में सातनपुर मंडी के पीछे रेल की पटरी के किनारे आईडिया मोबाइल के वितरक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ| पटरी के एक किनारे उसकी मोटर साइकिल बरामद हुई तो दूसरी तरफ उसका शव| मृतक युवा व्यापारी प्रॉपर्टी डीलिंग का भ काम कर रहा था| रात लगभग 10.30 बजे उसकी लाश रेल की पटरी के किनारे पड़ी होने की खबर मिलने पर परिजनों ने लोहिया अस्पताल में पहुचाया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है| पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
नगर क्षेत्र के भोपत पट्टी स्थित सिंह वाहिनी कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय महेंद्र सिंह राठौर पुत्र रामवीर सिंह का शव सातनपुर मंडी की पीछे मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास देर रात बरामद हुआ है| महेंद्र आईडिया मोबाइल कम्पनी के वितरक के अलावा पान मसाला और प्रॉपर्टी का भी व्यापार कर रहे थे| महेंद्र के पिता रामवीर फ़ौज व् केंद्रीय कारागार से रिटायर हुए है| बताया जा रहा है कि महेंद्र के पास एक फोन आया था जिसके बाद वो घर से चला गया था| महेंद्र करीब 9.30 बजे घर से निकला था| महेंद्र के शव की सूचना कल्लू कटियार ने दी| पुलिस ने संदेह के आधार पर कल्लू कटियार को हिरासत में लिया है| परिजनों का मानना है कि व्यापारी रंजिश में महेंद्र की हत्या कर दी गयी है| मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह और कोतवाल रूम सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है| पुलिस हत्या व् दुर्घटना दोनों को मद्देनजर रखकर जाँच कर रही है| बहुत कुछ पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा| खबर लिखने तक तहरीर नहीं दी गयी थी|

[adrotate banner="2"]