भाजपा में कुलदीप गंगवार शामिल नहीं होंगे!

0
126

Kuldeep Gaugwar 2फर्रुखाबाद: पहले से तय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार कुलदीप गंगवार आज सोमवार को शामिल नहीं होंगे| भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार और कुलदीप गंगवार ने बताया कि वो लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेने वाले थे किन्तु उनकी आज लखनऊ में उपलब्धता नहीं हो पाने के कारण आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया| जिलाध्यक्ष के मुताबिक शामिल होने के लिए अग्रिम सूचना प्रदेश नेतृत्व से बात कर घोषित की जायेगी| कुलदीप ने भाजपा नेताओ के साथ मंत्रणा भी की|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
कई दौर की वार्ता के बाद भाजपा नेताओ और कुलदीप गंगवार की ओर से भी 24 मार्च को लखनऊ में उनके भाजपा में शामिल होने की सूचना दोनों पक्षो की ओर से दी गई थी| कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र कायमगंज से कुलदीप गंगवार बहसा से विधायक रह चुके है| कुर्मियों में कुलदीप का अच्छा खासा प्रभाव भी है| उधर भाजपा में टिकट न मिलने से नाराज दावेदार सुशील शाक्य भी सक्रिय भूमिका अदा नहीं कर रहे है| ऐसे में इस इलाके से कुर्मी वोटो को लामबंद करने के लिए कुलदीप की भूमिका को महत्वपूर्ण दृष्टि से देखा जा रहा है|
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]