भाजपा ने जोश और जश्न के साथ मनाया अटल जी का जन्म दिन

0
118

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के गिरते ग्राफ और भाजपा में लोकसभा चुनाव 2014 के चुनाव के लिए प्रचार में में लगातार बढ़त बनाये रहने के जोश के बीच आया अटलजी का जन्मदिन भी भाजपाइयो में जोश फूक गया| भाजपा के सतरह भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा के अन्य अनुसांगिक संगठनो ने भी पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के अब तक के सर्वाधिक चर्चित चेहरा अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन खूब मनाया|
BJP Farrukhabad
भाजपा की जिला और नगर इकाई ने आवास विकास कॉलोनी स्थित ब्रह्मदत्त फाउंडेशन में एक सभा की और अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तितत्व को याद किया| इसके पहले मिथलेश अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने लोहिया हॉस्पिटल में मरीजो को फल वितरण किया| फाउंडेशन में कानपुर क्षेत्र भाजपा के मंत्री रमाकांत, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत, कायमगंज की पूर्व चेयरमेन मिथलेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, प्रदीप सक्सेना, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भरद्वाज, चित्र अग्निहोत्री, ममता सक्सेना, भास्कर दत्त द्विवेदी, डॉ ज्ञानेंद्र शाक्य, अशोक कटियार, मुकेश राठौर, अजीत महाजन, गोविन्द सिंह, शशांक शेखर, आदित्य मिश्र, अटल कटियार, संजीव गुप्ता, रुपेश गुप्ता, रश्मि दुबे, विमल कटियार, दे प्रशांत पाण्डेय, लालाराम शाक्य आदि लोगो ने विचार व्यक्त किये| कार्यारम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने की|

[adrotate banner="3"]

मेजर सुनील द्विवेदी ने फोन पर बताया कि वे दिल्ली में अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाने के लिए भाजपा पार्टी कार्यालय में गए है|
BJP YUVA MORCHA FARRUKHABAD
चौक पर भाजपा युवा मोर्चा ने केक काटा-
अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन मानाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने चौक का सार्वजनिक स्थान चुना| चौक पर १० किलो का केक काटकर कर राहगीरों का भी मुह मीठा कराया गया| चौक पर अटल बिहारी का जन्म दिन मनाने वालो में व्यापर मंडल के संरक्षक और वरिष्ठ भाजपाई अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवनग रस्तोगी, प्रदेश मंत्री सन्देश राजपूत, मनोज वर्मा, सूरज भरद्वाज, प्रबल त्रिपाठी, श्रवण बाजपेयी, संजय गर्ग, मनोज वर्मा, विशाल राठौर, सुरजीत, धीरेन्द्र आदि कार्यकर्ता शामिल रहे| ददुआ और संय गर्ग ने अटलजी के व्यक्तितव पर प्रकाश डाला|

[adrotate banner="2"]