पुण्य तिथि पर ज्ञानी जैल सिंह को याद किया विश्वकर्मा समाज ने

0
127

फर्रुखाबाद: पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को उनकी पुण्य तिथि पर विष्वकर्मा समाज ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया| बढ़पुर के शीतला जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में जैल सिंह की 19वी पुण्यतिथि मनायी गयी| इस अवसर पर ज्ञानी जैल की उपलब्धियों को याद किया गया|
jail-singh-farrukhabad
कार्यक्रम के अध्यक्ष महेश चन्द्र शर्मा ने दीप जलाकर पुष्पंजलि अर्पित की| विश्वकर्मा समाज के अरुण शर्मा ने जैल सिंह को विष्वकर्मा समाज का गौरव बताया| उत्तर प्रदेश विष्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि उनके समाज के एक व्यक्ति का राष्ट्रपति जैसे पद पर पहुचना एक बड़ी उपलब्धि है| इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामौतार शर्मा, राजकुमार शर्मा, बिटोली शर्मा, रिंकू शर्मा, रतनपाल विष्वकर्मा आदि वक्ताओ ने जैल सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]