भाजपा ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र

0
124

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान का प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र  जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे और उन्होंने पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में घोषणा पत्र को जारी किया। पहले यह संकल्प पत्र रविवार को जारी किया जाना था लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी  का लोक कल्याण संकल्प पत्र केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भाजपा के लोक कल्याण संकल्प को जारी किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]