भाजपा नेता विनय कटियार को दी जान से मारने की धमकी

0
103

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी दुबई के शख्स ने दी है। उन्हें यह धमकी क्यों दी गयी, इस बारे में न तो वह और न ही कोई भाजपा के नेता कुछ बताने की स्थिति में है। विनय कटियार के मुताबिक सोमवार रात करीब 12.26 पर उनके निजी मोबाइल फोन पर कॉल आयी। कॉल उनके दोनों नम्बर पर की गयी। जैसे ही कटियार ने हैलो बोला, उधर से गंदी-गंदी गालियां दी जाने लगी।

[adrotate banner="3"]

श्री कटियार का कहना है कि जब उन्होंने फोन करने वाले शख्स से उसका नाम पूछा तो उसने अहमद बताया और कहा कि एक सप्ताह के भीतर तुम्हें खत्म कर दूंगा। इस घटना की सूचना कटियार ने जिलाधिकारी, डीजीपी सहित भारत के गृह मंत्रालय को दे दी। श्री कटियार ने इस धमकी के लिए फिलहाल किसी भी शक जाहिर नहीं किया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं उन्होंने बताया कि धमकी भरे फोन उन्हें पहले भी कई बार आ चुके हैं।

श्री कटियार के कहा कि वह जब से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हैं, उन्हें ऐसे फोन आते रहते हैं। शुरू में उन्हें भय लगा लेकिन अब वह इससे नहीं डरते। बहरहाल आला अधिकारी इस कॉल के बारे में छानबीन करने में जुटे हैं। विनय कटियार की सुरक्षा और बढ़ा दी गयी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच जाते यह कहना मुश्किल है कि आखिर श्री कटियार को कॉल किसने और क्यों की।

[adrotate banner="2"]