भाजपा नेता पर ग्रामीणों नें लाठी-डंडो से किया था हमला, वीडियो हो रहा वायरल

0
837

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भूमि पैमाइश करानें गये भाजपा नेता पर लाठी-डंडो से मारपीट की गयी | मामले में पुलिस नें आधा दर्जन नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था | भाजपा नेता पर हमले का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है|
पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता रमेश राजपूत नें मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे कहा कि वह चाचूपुर जटपुरा व कटरी नीवलपुर की सीमा व तीसराम की मडैयां की पैमाइश तहसील व चकबंदी कर्मचारियों के द्वारा करायी जा रही थी| उन्हें भी मौके पर बुलाया गया था| रमेश राजपूत नें दर्ज करायी एफआईआर में कहा कि उसी दौरान थाना मऊदरवाजा के कटरी नीवलपुर टटियां निवासी गड्डू उर्फ अशोक पुत्र सुभास चन्द्र, राम किशोर पुत्र राम सिंह, मुन्ना पुत्र मिठ्ठू लाल, पवन पुत्र मुन्नालाल,धर्म सिंह पुत्र कामता प्रसाद, रवि पुत्र ग्रीश के साथ 15-20 अज्ञात लोगों नें लाठी-डंडो से हमला बोल दिया| आस-पास गेंहू की फसल काट रहे ग्रामीणों ने बचाया| रमेश राजपूत मौके से भाग आये| रमेश राजपूत के साथ हुई मारपीट के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| दारोगा अमित कुमार नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]