भाजपा नेताओं के घर नाश्ता, प्रत्याशियों के साथ बंद कमरे में वार्ता

0
140

फर्रुखाबादः बहुजन समाज पार्टी के निष्कासित पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने आज पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओ सम्मेलन को संबोधित करने के बाद भाजपा नेताओं के घर नाश्ता कर बंद कमरे में प्रत्याशियों से वार्ता की।

[adrotate banner="3"]

पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओ सम्मेलन को सम्बोधित करने पहुंचे बाबू सिंह कुशवाहा भारी भीड़ देखकर गदगद हो गये। उन्होंने बसपा सरकार पर जमकर निशाना साधा लेकिन पूरी तरह से मुहं खोलने को तैयार नहीं हुए। कार्यक्रम स्थल पर ही भाजपा प्रत्याशी भीड़ के पीछे से  कुशवाहा को सुन रहे थे। कुशवाहा ने मंच से ऐलान कर दिया कि सभी पिछड़ा वर्ग भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर जितायें।
एनआरएचएम घोटाले के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मंत्री ने कह दिया कि घोटाले में मंत्री का हाथ नहीं है। कार्यक्रम संबोधित करने के पश्चात बाबू सिंह कुशवाहा अपना काफिला लेकर भाजपा के सदर प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के घर पहुंचे। जहां मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी व भाजपा के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुशील शाक्य के साथ नाश्ता किया। बाद में दोनों प्रत्याशियों के साथ बंद कमरे में विचार विमर्श किया।

[adrotate banner="2"]