कायमगंज, फर्रुखाबाद: विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिससे शराब बनाने बाले लोगों में हडकम्प मचा हुआ है।
[adrotate banner="3"]
कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलसरी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दलबल के साथ छापा मारा जहां अवैध शराब का कारोबार कर रहे संजीव को शराब बनाते हुये गिफ्तार कर लिया। इस के पास से दस लीटर शराब व बनाने के उपकरण बरामद हुये है। वही एक अन्य समाचार के अनुसार गांव नरसिंहपुर निवासी अमित पुत्र राधेश्याम को पांच लीटर शराब के साथ गिफ्तार कर जेल भेज दिया।
[adrotate banner="2"]


