भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी, कहती कुछ-करती कुछ: नरेश उत्तम पटेल

0
640

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद दौरे पर आये सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल नें भाजपा पर तीखा हमला बोला| उन्होंने कहा कि भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है, वह कहती कुछ है-करती कुछ है|

जनपद के मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, हजियापुर, फैजबाग होते हुए आवास विकास स्थित म पंहुचे सपा सांसद नरेश उत्त्तम पटेल नें कहा कि फर्रुखाबाद जनपद की धरती नेता जी मुलायम सिंह यादव व डा. राममनोहर लोहिया की धरती है| इस लिए फर्रुखाबाद हमेशा से सपा का मुख्य जनपद रहा है| उन्होनें बताया कि वह फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद पहली बार फर्रुखाबाद आये हैं| उन्होंने आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद का लोकसभा चुनाव भी सपा के प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य जीते थे लेकिन प्रशासन नें जबरन उन्हें प्रमाण नही दिया| उन्होंने बताया कि पूरे देश व प्रदेश में चुनाव में पारदर्शिता नही रही| चुनाव प्रणाली पर भी सबाल उठ रहे हैं| उन्होनें कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2022 में कहा था कि बीजेपी बेईमानी से चुनाव जीती है, चुनाव आयोग नें बेईमानी करायी, हमारे मतदाताओं को वोट नही डालनें दिया, तमाम लोगों के मतदाता सूची से नाम काट दिये, जब चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस दिया तो सपा ने कई हजार मतदाताओं के नाम साक्ष्य के रूप में पेश किये, तो चुनाव आयोग चुप हो गया| यह काम तो बीजेपी नें पूरे देश में किया है, बीजेपी का यही काम है लोगो को
मतदाता ना करनें देना, मतदाता सूची से नाम काट देना,जबरदस्ती करके वोट ना डालने देना, जिससे चुनाव प्रणाली पर असर पड़ रहा है| उहोने कहा कि बीजेपी के नेता कहते कुछ करते कुछ है, बीजेपी का चरित्र दोहरा है, हम लोक सभा में देखते है कि इन्होने जो चुनाव में कहा उसका लोकसभा में पालन नही करते| उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए सभी पीडीए के लोगों को एकजुट रहने की अपील की| डा. नबल किशोर शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, विवेक यादव आदि रहे|
पदाधिकारियों नें किया भव्य स्वागत
जनपद आनें पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जनपद में जगह-जगह स्वागत किया गया| नवाबगंज में युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सिरौली में अपने गेस्ट हाउस पर सांसद नरेश उत्तम का फूल माला एवं शाल उढ़ाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही प्रदेश सचिव मंदीप यादव, शंशाक सक्सेना, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, नवाबगंज स्थित गेस्ट हाउस में कायमगंज विधान सभा प्रभारी सर्वेश अंबेडकर ने पूर्व नगर अध्यक्ष विजय यादव, बंटी यादव के साथ स्वागत किया। रोहिल्ला चौराहे पर उनका नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोज यादव एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मदाबाद हरीश यादव ने स्वागत किया। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]