भाजपा के विशेष सदस्यों को कराया मोदी रस पान

0
75

bjpफर्रुखाबाद: जनपद में चलाए गये विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के नये विशेष सदस्यों को भाजपा नेताओ ने बुलकर देश व जिले ही हकीकत से अबगत कराया| और कहा की जनपद व देश का भला केबल भाजपा में ही है|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास में आयोजित विशेष सदस्यता ले चुके सदस्यों को ब्रह्म दत्त द्विवेदी फाउंडेशन में आमंत्रित किया गया| जिसमे नये सदस्यों को भाजपा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गयी| बताते चले के जनपद में विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत चारो विधानसभाओ में 18 हजार सदस्य बनाये गये थे| जिसमे सदर विधानसभा में 45 सौ सदस्य बने थे| सभी नये सदस्यों को भाजपा से जोड़े रहने के लिए उनको भाजपा की निति-रीति से अबगत कराया गया|
इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, जिलामहामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, विधानसभा सदर प्रभारी मेजर सुनील दत्त, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा, रामवीर शुक्ला आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]