कीरतपुर से खरीदा गया था कोतवाल की हत्या में प्रयोग हुआ तमंचा

0
145

tmnchaफर्रुखाबाद:(कमालगंज)शहर कोतवाल को गोली मारकर मौत के घाट उतारने की घटना जिस तमंचे से की गयी थी दरअसल वह तमंचा थाना क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर से खरीदा गया था| तमंचा फैक्ट्री के मालिक की तलाश में जब पुलिस गयी तो पता चला की वह पहले से ही जेल में है|

[adrotate banner="3"]

घटना के बाद से पुलिस आरोपी को अपने कंधो पे बिठा कर घूम रही थी| पुलिस ने आरोपी से जब पूंछताछ की तो कोरी ने बताया कि
उसने ग्राम किरतपुर निवासी नन्हेलाल शर्मा से तमंचा 35 सौ रूपये में खरीदा था| जिसके बाद कमालगंज थाने के दरोगा आर के सिंह ने आरोपी नन्हे लाल शर्मा के घर दबिश दी| तो पता चला बीते दिनों 15 नबम्बर को पुलिस ने उसे पहले ही नन्हे लाल व उसके भाई विनोद को तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल भेज दिया है| पुलिस अब नन्हे पर भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है|
pistalबिहार के खतरनाक हथियारों को भी बेचता था कोरी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताविक कोतवाल की हत्या का आरोपी पप्पू कोरी बीते कई वर्षो से बिहार प्रदेश के जनपद मुंन्गेर से अबैध खतरनाक हथियार की खेफ लाकर जनपद में बिक्री करता था|उसने कई बड़ी राजनीति पंहुच वाले लोगो को भी हथियार की सप्लाई दी थी| मजे की बात है की पुलिस के भी कुछ लोग उसकी इस बात की जानकारी भी थी| लेकिन उस पर हाथ नही डालती थी| जिससे उसके हौसले बुलंद थे|

[adrotate banner="2"]