भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो0 जितेन्द्र पंचतत्व में विलीन

0
197

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो0 जितेन्द्र सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिससे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। देर शाम प्रो0 जितेन्द्र का घटियाघाट गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

[adrotate banner="3"]

प्रो0 जितेन्द्र सिंह यादव वर्तमान में आर पी डिग्री कालेज कमालगंज में कार्यरत थे। उनके सेवानिवृत्त होने में अभी लगभग दो वर्ष शेष थे। प्रो0 जितेन्द्र भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेता थे। वह 2003 में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये। 2007 में प्रो0 जितेन्द्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 2007 तक वह भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। डा0 जितेन्द्र लम्बे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल से किया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि वह अपनी किडनी का आपरेशन करा चुके थे। जिसके लिए वह बीती 9 तारीख को दिल्ली गये थे। जहां अचानक तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हो गयी।
बुधवार को परिजन उनके शव को लेकर फतेहगढ़ स्थित आवास पर पहुंचे तो घर पर उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। भाजपा के सभी दिग्गज नेता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, रामबख्श वर्मा, मानसिंह पाल, मिथलेश अग्रवाल, सत्यपाल, रूपेश गुप्ता, अमर सिंह खटिक, जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत, डा0 जितेन्द्र यादव के अलावा शहर के अन्य कई राजनीतिक चेहरे व व्यापारी वर्ग के लोग भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]