भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र वर्मा बोले, पार्टी छोटे कार्यकर्ता कों भी देती बड़ा मंच

0
22

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र वर्मा का आलू मंडी रोड स्थित गुंजन बिहार कॉलोनी के जेपी मेमोरियल शिक्षण संस्थान में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा की कानपुर क्षेत्रीय टीम में धीरेंद्र वर्मा को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने की पुष्टि हालिया संगठनात्मक घोषणा में भी हुई है। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए धीरेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठन के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की बात कही।इस दौरान सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, पाल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री पंकज पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशाराम पाल, अधिवक्ता किशन शर्मा, ऋषि शंकर मिश्रा, नानक राम दुबे, अवधेश सक्सेना, अधिवक्ता प्रवीन उपाध्याय, अधिवक्ता मनीष मिश्रा, राजीव दुबे, चंद्र प्रकाश दुबे, प्रवीण अवस्थी, अभय कुमार, विकेंद्र यादव, नीरज तिवारी, अनुराग गंगवार और अतुल त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल महामंत्री शिवम दुबे ने किया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]