बरेली:सोमवार को बरेली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। राधा माधव स्कूल के सामने स्थित मैदान पर आयोजित सभा में मंडल भर के बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। मायावती मंच पर ढाई बजे पहुंचींं। अपने संबोधन में उन्होंने सभी प्रमुख पार्टियों को निशाना बनाया। जहां भाजपा का भय दिखाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को साधने का प्रयास किया वहीं सपा व कांग्रेस पर भी निशाना साधा।जनसभा में मंडल के चारों जिलों बरेली,बदायूंं,शाहजहांपुर व पीलीभीत के कार्यकर्ता पहुंचे। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार में मुस्लिम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे। गलत आर्थिक नीतियों से देश व प्रदेश का नुकसान हुआ। इसके चलते ही प्रदेश व देश में बेरोजगारी बढ़ी है।कांग्रेस ने जब तक शासन किया पिछड़ों व अनुसूचित जाति का उत्पीड़न करती रही। सपा की सरकार में गुंडे माफिया हावी रहे। विकास केवल एक समुदाय के लोगों का हुआ। सपा सरकार में खूब दंगे हुए। संतों का अपमान किया गया। बरेली मंडल से मेरा पुराना जुड़ाव है। बदायूं से चुनाव लड़ी तो जनता ने जिताया। हमारी सरकार आई तो पूरे मंडल का विकास होगा। भाजपा सरकार ने मुस्लिमों को निशाना बनाया। छोटे मामलों में भी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की। उत्पीड़न किया। इससे मुस्लिमों में दहशत है। प्रबुद्ध वर्ग की अनदेखी की गई। जनता अब इनसे छुटकारा चाहती है। आने वाले चुनाव बहुजन समाज पार्टी को समर्थन देंं और हमारी सरकार बनवाएं|
भाजपा की गलत नीतियों से देश व प्रदेश को हुआ भारी नुकसान:मायावती
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

