फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात विधान सभा चुनाव का प्रचार कर रहे वाहन पर हमला कर उसके होर्डिंग फाड़ने के मामले में पुलिस नें पांच नामजद सहित 11 के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की है| पुलिस नें एक को हिरासत में ले लिया अन्य की तलाश की जा रही है|
दरअसल फकरपुर निवासी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा नें बीती रात पुलिस को तहरीर दी थी| जिसमे कहा कि वह भाजपा के प्रचार वाहन पर जा रहे थे तभी उन पर कुछ लोगों नें हमला बोल दिया| उन्होंने चालाक के साथ मारपीट कर उनके साथ भी खींचातानी कर दी| पुलिस नें भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर राजा, नीलेश,बृजेश, रामप्रकाश, बबलू व 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


