भाजपा किसान मोर्चा ने आगामी चुनाव के लिए बनायी रणनीति

0
112

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने बैठक कर आगामी चुनाव के लिए मण्डल स्तर पर बूथ मजबूत करने को लेकर रणनीति बनायी।bsp

[adrotate banner="3"]

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व लोकसभा टिकट के दावेदार मुकेश राजपूत की सातनपुर स्थित गोदाम में आयोजित की गयी किसान मोर्चा की बैठक में पहुंचे संगठन के जिलाध्यक्ष डा0 हेमचन्द्र राजपूत ने बैठक में आये पदाधिकारियों को मण्डल स्तर पर बूथ कमेटियां गठित कर मजबूती से अपने काम में लगने की बात कही। हेमचन्द्र राजपूत ने कहा कि वर्तमान में नमो की गूंज पूरे देश में जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। ऐसे में हमें हर कीमत में पार्टी के साथ संघर्ष में जुट जाना चाहिए।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
महामंत्री धर्मेन्द्र कटियार ने कहा कि किसान मोर्चा आगामी चुनाव में ताकत झोंकने के लिए तैयार है। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें दिल्ली की कुर्सी पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। नरेन्द्र मोदी ही अगले प्रधानमंत्री होंगे। संबोधन के दौरान सभी पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्षों को बूथ कमेटी मजबूत करने के निर्देश दिये गये। कार्यक्रम में महामंत्री प्रदीप राजपूत, उपाध्यक्ष सुबोध वर्मा, हवलदार वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]