भाजपा का 26 को प्रदेशव्यापी धरना

0
96

BJPलखनऊ: उत्तरप्रदेश में राजनैतिक उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, सरकार की तुष्टीकरण नीति, महिलाओं के साथ बढ़ती दुराचार की घटनाओं को लेकर भाजपा 26 जुलाई को एक दिवसीय धरना करेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी सांसद, सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चाे, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में कांठ थानें पर जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के राजनैतिक व्यवहार, पार्टी पदाधिकारियों के मुहॅ पर जूते मारने जैसी अमानवीय गैर संवैधानिक कार्य के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करायेगे।

[adrotate banner="3"]

भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर होने वाले धरने का नेतृत्व स्थानीय कार्यकर्ता करेगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले विशाल धरने के इस कार्यक्रम मेें अपने-अपने जिलों में क्षेत्र के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों भाग लेंगे। कांठ में जिन कार्यकर्ताओं के रहने की अपेक्षा की गई है वे लोग ही वहां जायेंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भी यह धरना होगा। चॅूकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसद, विधायक कांठ रहेंगे इसलिए सभी जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्तागण अपने-अपने जिलों में धरने का नेतृत्व करेंगे।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]