भाकिमो ने ट्रैक्टर रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

0
122

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के निर्देशन में गुरुवार को शहर के गुरुगाँव देवी मन्दिर से सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार होकर भाजपाइयों ने रैली निकाली। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी के शक्ति प्रदर्शन को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर रहा।
गुरुगाँव देवी मन्दिर से ट्रैक्टर रैली को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बाल मुकुंद शुक्ला नें झड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नें ट्रैक्टर भी चलाया| जिसके बाद ट्रैक्टर रैली नगर के पक्का पुल, चौक, घुमना बाजार, लाल दरवाजा, बढ़पुर होती हुई आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जनसभा में तब्दील हो गयी| जहाँ वक्ताओं नें सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला| वक्ताओं नें कहा कि कि सरकार किसानों को उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाने में कोताही नहीं करेगी। सरकार नें डीजल व पेट्रोल के नाम कम किये है| जिससे किसानों को लाभ मिला है| इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा वीके गंगवार, प्रभारी (एमएलसी) अरुण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमर सिंह खटिक, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश वर्मा, जिला महामंत्री अजीत पाण्डेय आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]