भाई की हत्या में अभियुक्त को आजीवन कारावास

0
219

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नलकूप से गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए युवक की हत्याकर दी गयी थी| मामले में पुलिस नें उसके भाई को ही हत्या के आरोप जेल भेजा| न्यायालय नें अभियुक्त को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है |
दरअसल साल 2019 को मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवसनी निवासी अमर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र थानसिंह राजपूत का शव गांव के छेदालाल के खेत में पेड़ के नीचे पड़ा मिला था | उसकी हत्या में पुलिस ने मृतक के भाई के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया| न्यायालय में चली सुनवाई के बाद न्यायलय नें मृतक के भाई नरसिंह को हत्या का दोषी करार दिया | न्यायालय नें नर सिंह को आजीवन कारावास और 50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]