भाइयों के माथे पर सजा ‘आशीष’ का तिलक

0
135

फर्रुखाबाद: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया दिवस यानि भैया दूज पर शनिवार को भाइयों के मस्तक पर बहनों ने आशीष का तिलक लगाया। इस क्रम में चावल, केसर व तिलक के साथ बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक सजाया व उनकी दीर्घ आयु की कामना की। वहीं, भाइयों ने तिलक लगवाने के बाद उन्हें उपहार दिए।

[adrotate banner="3"]

यहीं कारण रहा कि दीपावली के बीत जाने के बाद भी हलवाइयों की दुकानों पर रौनक बरकरार रही। शहर के कई मंदिरों में लोगों ने ठाकुर जी की मूर्ति को भी तिलक लगाकर भी भैया दूज की रस्म पूरी की। आचार्य सर्वेश शुक्ला ने बताया की भाई को तिलक का शुभमुहर्त सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक है | वही दोपहर 1:12 मिनट से लेकर 3:27 बजे तक विशेष मुहर्त है| जिससे पूरे दिन ही यह त्योहार घरो मनाया जायेगा|

[adrotate banner="2"]