भव्य रूप से होगा मेला रामनगरिया का आयोजन

0
158

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित श्रीरामनागरिया की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता डीएम संजय कुमार सिंह नें की| जिसमे मेला रामनगरिया एवं विकास प्रदर्शनी का खाका खींचा गया|
डीएम ने निर्देश दिये कि मेला श्रीरामनागरिया सुरक्षा व स्वच्छता के बेहतर व्यवस्थाए की जाये। मेला परिसर में विशेष निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की जाये। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिये। मेला आयोजन में कोविड नियमों को देखते हुए व्यवस्थाए सुनिश्चित कराई जाये। भव्य रूप से मेला श्रीरामनगरिया का आयोजन कराया जाये ।विधायक सदर मेजर सुनील दत्त,सीडीओ एम अरुनामोली आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]