फर्रुखाबादः बेरोजगारी भत्ते की आस में रोजगार कार्यालय में पंजीकरण के लिए जुट रही बेरोजगारों की भीड़ को अब कालाबाजारियों ने भी मूड़ना शुरू कर दिया है। फार्म विक्री से लेकर जमा कराने तक के लिए अलग-अलग दरों पर दलाल सक्रिय हैं।
[adrotate banner="3"]
विदित है कि बेरोजगारी भत्ता पाने की आस में विगत एक सप्ताह से अधिक से बेरोजगारों की भारी भीड़ रोजगार दफ्तर पर जुट रही है। जिसके चलते सोमवार को तो पुलिस
को लाठी तक चलानी पड़ी थीं। बाद में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आईटीआई परिसर में फार्म जमा करने की व्यवस्था कराई थी। परन्तु यहां भी भीड़ अधिक होने के कारण दलालों की पौबारह है। दूर दराज से आने वाले बेरोजगारों, विशेषकर महिलाओं व युवतियों को फार्म उपलब्ध कराने व जमा कराने की सुविधा के नाम पर दलाल अपना कारोबार चमका रहे हैं।
[adrotate banner="2"]


