भतीजी की शादी से लौट रही वृद्धा की ट्रेन में मौत

0
101

फर्रुखाबाद: कायमगंज से भतीजे की शादी में शामिल होकर घर लौट रही वृद्धा की ट्रेन में मौत हो गयी। दादी की अचानक मौत से साथ चल रहे दोनों पौत्र बुरी तरह रोने लगे। यात्रियों ने उन्हें ढांढस बंधाया। जीआरपी ने परिजनों को फोन से सूचना देकर बुलाया।
मेरापुर छदामी थाना भोगांव जनपद मैनपुरी निवासी स्व.रतीराम शाक्य की पत्नी गंगाश्री शाक्य (60) कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही थी। रास्ते में अचानक हृदयगति रुकने से गंगाश्री की मौत हो गयी। साथ चल रहे पौत्र अजय (12) व मोहित (9) दादी की मौत पर परेशान होकर रोने लगे। यात्रियों ने बच्चों को ढांढस बंधाया। ट्रेन के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन आने पर आरपीएफ ने शव ट्रेन से उतरवा लिया। गार्ड आईआर खान ने बीमारी से वृद्धा की मौत होने की सूचना मीमो देकर जीआरपी थाने में दी। बच्चों के पास मिली डायरी में लिखे नंबर पर उनके ताऊ सुखराम शाक्य को सूचना दी गयी। जीआरपी थानाध्यक्ष रघुराज सिंह भाटी ने बताया कि वृद्धा कायमगंज के ग्राम पचपुरा में अपने भतीजे की शादी में शामिल होकर घर जा रही थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]