भटकती युवती को पुलिस ने पहुंचाया महिला थाना

0
146

FARRUKHABAD : रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर ट्रेन से उतरने के बाद अकेली भटकती एक युवती को देखकर पुलिस ने हिरासत में लेकर महिला थाना भिजवा aneetaदिया। महिला थाना में पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ माह पूर्व ही कासगंज में कैलाश पुत्र रामसिंह के साथ हुई थी।

[adrotate banner="3"]

हरदोई जनपद की निवासी अनीता पुत्री अमर सिंह ने बताया कि वह सुबह ही अपनी ससुराल कासगंज से ट्रेन पर फर्रुखाबाद की टिकट लेकर बैठी थी। जहां से वह कानपुर अपने भाई कल्लू के यहां जाने वाली थी। लेकिन वह किसी कारण से फर्रुखाबाद की मौसिया सास के यहां जाने के लिए रिक्शे पर बैठने गयी थी। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा का कहना है कि युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया जायेगा। परिजनों को सूचना भेज दी गयी है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]