भगवान आदिनाथ शोभायात्रा पर हुई जगह-जगह पुष्पवर्षा

0
240

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)बीते 10 दिवसीय पर्यूष्ण पर्व के समापन पर बुधवार को सधवाड़ा स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं व बच्चे कीर्तन कर रहे थे।
शोभायात्रा में भगवान आदिनाथ की मनोहारी प्रतिमा रथ पर विराजमान की गई। शोभायात्रा के साथ चले रहे बैंड बाजों की धुन पर जैन समाज के लोगों ने जमकर नृत्य किया। प्रतिमा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई। शोभायात्रा साहबगंज चौराहा, अंगूरीबाग होते हुए गांव धारा नगरी स्थित जैन वाटिका पहुंची। वहां पांडु शिला पर भगवान आदिनाथ को विराजमान कर पूजा-अर्चना व अभिषेक किया गया। इस दौरान लगे मेले में लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बाग में ही मेले के रूप में लोग एक दूसरे के गले मिल व क्षमा भाव किया| सायंकाल 4 बजे यात्रा वापस सधवाड़ा जैन मंदिर पहुंची। भगवान का अभिषेक कर उन्हें मंदिर में विराजमान कर दिया गया।
अध्यक्ष ऋषभ शरण जैन, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद जैन, महामंत्री दिलीप जैन, सहमंत्री शैलेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, राहुल जैन, गुंजा जैन, संध्या जैन,अंजलि जैन,अंजू जैन दीप शिखा जैन, निधि जैन आदि रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]