भगवती के देवी जागरण में जमकर झूमे भक्त

0
183

फर्रुखाबाद: देवी भगवती के जागरण का शानदार आयोजन किया गया। कलाकारों ने भक्ति गीत गाकर पूरी रात्रि झूमने पर मजबूर कर दिया। भारी संख्या में श्रद्धालु रात भर माता के भजनों की धारा में गोते लगाते रहे|
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने अपने निवास शहर के बजरिया निहालचन्द्र में जागरण कार्यक्रम का आयोजन कराया था| विमलेश के जन्म दिवस पर आयोजित देवी जागरण में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुये| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ० अनुपम दुबे, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा आदि ने जागरण में पंहुच विमलेश को बधाई दी| सभी ने दुर्गा देवी की आरती उतारी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गुणों कुसंस्कारों लोभ लालच,राग,द्वेष,ईष्र्या व तृष्णा जैसे विकारों से मुक्ति पाकर ही आंतरिक स्वच्छता प्राप्त की जा सकती है।जागरण पार्टी ने गणेश वंदना के साथ देवी जागरण प्रारंभ किया।
कार्यक्रम में बॉबी दुबे,नारायण द्विवेदी, आदित्य दीक्षित, विक्रांत अवस्थी, अतुल दीक्षित, गौरव यादव, अभिषेक वाजपेयी, सौरभ मिश्रा व रोहित शाक्य आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]