बढ़पुर ब्लाक कार्यालय की जमीन पर बने निजी भवनों पर नोटिस चस्पा

0
87

Noticeफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के आदेश पर खण्ड विकास कार्यालय बढ़पुर की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाये गये निजी भवनों पर शनिवार को बीडीओ बढ़पुर की ओर से नोटिस चस्पा कर दिये गये हैं। विदित है कि विगत 18 मई को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार ने खण्ड विकास कार्यालय की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गये भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुर महेन्द्र कुमार ने शनिवार को सतीश जार्ज व श्री मार्टिन के आवासों पर नोटिस चस्पा कर दिये गये हैं।

[adrotate banner="3"]

नोटिस में कहा गया है कि सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से स्वेच्छा से ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अवमुक्त कर दें एवं अपने आवासों की भूमि से सम्बंधित अभिलेख एवं मानचित्र भी इस कार्यालय को तीन दिन के भीतर उपलब्ध करा दें।

[adrotate banner="2"]