प्रेम सम्बंधों का खुलासा होने पर जीजा ने कीटनाशक पिया, साली ने आग लगाकर जान दी

0
139

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : थाना क्षेत्र कम्पिल के गांव बिल्सड़ी में जीजा साली के प्रेम सम्बंधों की जानकारी पत्नी को लग जाने से घर में रखा कीटनाशक जीजा ने पी लिया। कीटनाशक पीने से जीजा की हालत गंभीर हो गयी। जो अभी भी अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहा है। वहीं साली ने घर में ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिसकी उपचार के बाद अस्पताल में मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

जानकारी के अनुसार भूरे पुत्र ब्रजनन्दन के ससुराली यहीं आकर कुछ दिनों से रहने लगे हैं। बताया गया कि भूरे का प्रेम अपनी 18 वर्षीय साली से कुछ अधिक बढ़ गया था। जिसकी भनक भूरे की पत्नी को लगी। उसने विरोध किया। इस पर क्षुब्ध होकर भूरे ने आत्महत्या करने के लिए कोई कीटनाशक पी लिया। हालत गम्भीर होने की सूचना मिलते ही साली के परिवारी भूरे के घर पहुंचे। साली अपने घर पर अकेली रह गई। घटना की सूचना से विचलित होकर साली ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। दोनों को गम्भीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज लाया गया। साली की हालत अतिगम्भीर भॉपकर चिकित्सक ने प्रथम उपचार के बाद उसे लोहिया रिफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि उसके बहिनोई भूरे का उपचार जारी है।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]