बड़े भू-माफियाओ पर होगी बड़ी कार्यवाही: डीएम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ग्रामवार अबैध कब्जो की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सख्त निर्देश दिये कि जल्द से जल्द भू-माफियाओ की सूची सम्बन्धित एसडीएम को दे दे| ताकि कार्यवाही अमल में लायी जा सके|
जिलाधिकारी ने लेखपालो और कानून-गो के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि बड़े भूमाफियाओ पर छुटपुट कार्यवाही न करके बड़ी कार्यवाही करे| कार्यवाही वास्तविकता के आधार पर की जाये| साथ ही साथ उन्होंने निर्देश दिये की अबैध कब्जा मुक्त करने के बाद कब्जा दिलाते समय फोटोग्राफी अवश्य कराये| उन्होंने कहा की समाधान दिवस में बहुत से मामले आते है जिनमे विरासत दर्ज नही की गयी होती है| उन्हें तत्काल निस्तारित करे| वही उन्होंने थानाध्यक्षो को निर्देश दिये की वह एंटी भू-माफिया टीम का एक लक्ष्य निर्धारित करे|