ब्लाक प्रमुख ने किया इंटरलाकिंग रोड का उदघाटन

0
127

rashid zamal rashid zamal1कमालगंज (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड कमालगंज क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने ग्राम सभा करीमगंज में इंटरलाकिंग रोड का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके गांव को जल्द ही मुख्य मार्ग से पक्के रोड द्वारा जोड़ दिया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान श्री सिद्दीकी के सामने लोगों ने अपनी समस्यायें भी रखीं। जिस पर राशिद जमाल सिद्दीकी ने ग्रामीणों की समस्यायें जनता दरबार लगाकर सुनीं। ग्रामीणों ने विधवा पेंशन, वृद्वा पेंशन, पेयजल संकट इत्यादि समस्याओं से ब्लाक प्रमुख को रूबरू कराया।
इंटर लाकिंग सड़क मैन रोड से हबीब के दरबाजे तक 100 मीटर बनायी गयी। उदघाटन अवसर पर प्रधान करीम गंज इरफान अली, दिलशाद, शकील, अमर सिंह, आमिर आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]