ब्लड ग्रुप के अनुसार भोजन

0
126

डेस्क: अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेंगे तो हमेशा चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। जी हां, ब्लड ग्रुप के अनुसार भोजन का चुनाव करना आपको फिट रख सकता है। कई बार हम सोचते भी हैं कि एक विशेष चीज खाने का एक व्यक्ति के शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और दूसरे पर बुरा। जानते हैं ऐसा क्यों होता हैं? ऐसा व्यक्ति के ब्लड ग्रुप के कारण होता है|
vegetable
एंटीजेन मार्कर क्या है
हर प्रकार के ब्लड में एक खास तरह का एंटीजेन मार्कर होता है। यह मार्कर कुछ खास सामग्री को पचाने में मदद करता है। ये एंटीजेन मार्कर अलग-अलग सामग्री में अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करते हैं। यदि व्यक्ति इन्हें पहचान कर ठीक ढंग से डाइट ले तो वह हेल्थी रहने का समाधान तलाश सकता है।

[adrotate banner="3"]

डाइटीशियंस की सलाह
कुछ डाइटीशियंस भी ये मानते हैं कि हर व्यक्ति का ब्लड एक खास तरह का होता है। वह जो भी खाता है ब्लड ग्रुप के हिसाब से ही वह उसे सूट करता है यानी यदि व्यक्ति को उसके ब्लड ग्रुप के हिसाब से फूड दिया जाए तो वह हेल्थ की दृष्टि से ज्यादा लाभदायक होगा।

क्यों लें ब्लड ग्रुप डाइट
ब्लड ग्रुप के अनुसार आहार पर हाल में आई किताब ‘ईट राइट फॉर योर टाइप’ के लेखक हैं डॉ. एडेमो। गहन शोध के बाद वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सभी तरह के व्यंजनों में लेक्टिंस नामक प्रोटीन होते हैं जो हर तरह के भोजन में पाया जाता है। उनके अनुसार, अलग-अलग ब्लड ग्रुप के लोगों का खून भोजन वाले इन प्रोटीन के प्रति अलग तरह से रिएक्ट करता है। जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है।

कैसे करता है रिएक्ट
लेक्टिंस चिपकने वाले प्रोटीन होते हैं। ऐसे लेक्टिंस जो ब्लड टाइप के साथ मेल नहीं खाते, शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। भोजन से आने वाले कई लेक्टिंस हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन थोड़ा बहुत असर होता है। अगर ये लेक्टिंस ब्लड ग्रुप के साथ मेल नहीं खाता, तो शरीर में जलन, सूजन हो सकती है।

ग्रुप ए
ब्लड ग्रुप ए के लोगों के लिए हरी सब्जियां, अनाज, बींस अंकुरित भोजन, फल, ड्राई फ्रूट्स और ब्रेड, नूडल्स, चाइनीज फूड्स, डिनर रोल, बर्गर जैसे फूड्स को प्राथमिकता देनी चाहिए। वजन घटाने के लिए मीट, दूध से बने उत्पाद, गेहूं को अवॉइड करें।

रुप बी
ब्लड ग्रुप बी वाले लोग विभिन्न तरह का भोजन ले सकते हैं। इनमें अनेक प्रकार का मांस, सब्जियां, अनाज शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि ब्लड ग्रुप बी के लोगों को अनेक प्रकार का भोजन सूट करता है। लेकिन संयमित रूप से लें। अगर दिन में मीट लिया है तो शाम में वेजीटेबल आदि खाएं। हालांकि पैकेट बंद खाद्य पदार्थ, गोभी मक्का, मूंगफली, मसूर, तिल आदि को नजरअंदाज करें।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]