ब्रेकिंग: सपा से सदर विधान सभा प्रत्याशी बने उस्ताद

0
151

vijy singhलखनऊ: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को 2017 विधानसभा चुनावों के लिए 143 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी| कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर 143 प्रत्याशियों की सूची जारी की| जिसमे फर्रुखाबाद से सदर विधायक विजय सिंह को सपा से प्रत्याशी बनाया गया है| जबकि सपा से टिकट के लिये कई सपा नेता लाइन में थे|

[adrotate banner="3"]

पार्टी ने बीसलपुर से महिपाल सिंह यादव, तिलहर से अनवर अली, धौरहरा से यशपाल चौधरी, उन्नाव से मनीषा, रायबरेली से आरपी यादव, फर्रुखाबाद से विजय सिंह,सिकंदरा से महेन्द्र कटियार, किदवईनगर से ओंकार शुक्ला, कानपुर कैंट से हाजी परवेज अंसारी, महराजपुर से सरला तोमर,ललितपुर से ज्योति लोधी, महरौनी के गणेश कुमार, महोबा के तिंदवारी से गीता सिंह को टिकट दिया है.

इसके अलावा बांदा से देवराज गुप्ता, दातागंज से अवनीश यादव को सपा का टिकट मिला है. बरेली कैंट से हाजी इस्लाम बाबू को टिकट दिया गया है. लखनऊ पूर्वी से डॉ. श्वेता सिंह सपा प्रत्याशी होंगी गोविंदनगर से सुनील शुक्ला सपा प्रत्याशी बने हैं| महरौनी से गणेश कुमार को सपा का टिकट मिला. तिंदरी से गीता सिंह गौर को सपा का टिकट दिया गया. हमीरपुर से निर्भय सिंह पटेल को सपा का टिकट और फतेहपुर से चंद्रप्रकाश लोधी मैदान होंगे.

[adrotate banner="2"]