थाने में थर्ड डिग्री, खंभे से बांधकर चोर को बेल्ट से पीटा

0
146

hardoi1हरदोई: मानवाधिकारों को ताक पर रखने में उत्तर प्रदेश पुलिस की बदरंग तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसी ही तस्वीरें आई है हरदोई कोतवाली शहर की होली के दिन की। यूपी के हरदोई पुलिस स्टेशन की एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिसे देख किसी के भी होश उड़ जाएं। हरदोई के कोतवाली शहर के लॉकअप से निकाल कर चोरी के एक आरोपी को 6 पुलिसवालों ने खम्भे से बांधकर बुरी तरह पीटा।

[adrotate banner="3"]

जिस युवक को आप लॉकअप में देख रहे हैं वो हरदोई के बिलग्राम चुंगी का रहने वाला है। नीरज नाम के इस युवक को पुलिस ने कुछ दिन पहले इसी इलाके में मोबाइल शॉप के शटर तोड़ने के और चोरी के आरोप में बुधवार को पकड़ा था। मार खा रहा आरोपी चीख रहा है और पुलिसवालों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिसवाले लगातार उसे पीटते रहे।

जो तस्वीरें सामने आईं है उनमें कुछ पुलिसवालों ने चोरी के आरोपी को पकड़ रखा है और एक पुलिसवाला बेल्ट से उसकी पिटाई कर रहा है। मार खाने वाला युवक चीखता चिल्लाता रहा, पुलिस की मिन्नतें करते-करते थक गया लेकिन पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर चलता रहा। लगभग आधा दर्जन पुलिसवाले इस युवक को दीवार के सहारे हाथों से पकड़कर उस पर चमड़े की बेल्ट चलाते रहे।

यह तस्वीरें गुरुवार तब की है जब पूरे देश में रंगों की होली खेली जा रही थी वहीं उल्लास के इस त्योहार में एक युवक पुलिस की बेरहमी झेल रहा था। अब यह वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

[adrotate banner="2"]