ब्रेकिंग: राजेपुर में अबैध हथियारों से कई जगह फायरिंग, तीन घायल

0
130

GOLI SHIVAMफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र में कई स्थानो पर गोली चलने से कई लोग जख्मी हो गये है| जिसमे से एक की हालत गम्भीर होने से उसे सैफई के लिये रिफर कर दिया गया| पुलिस जाँच में जुटी है| एक घटना में अबैध खनन में गोली मारे जाने की बात सामने आयी है|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के ग्राम कटरी सथरा निवासी 19 वर्षीय ललित सिंह पुत्र जावेंद्र सिंह को बीती रात गाँव के ही गोलों ने गोली मार दी| घटना के सम्बन्ध में घायल इ भाई अबनीश ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है की वह अपने भाई ललित के साथ बाइक से जैनापुर होते हुये घर जा रहा था| तभी देर रात तकरीबन 10:45 बजे आरोपी डिंपल पुत्र श्याम सिंह, अमित पुत्र श्यामसिंह निवासी कटरी सथरा व रामलखन पुत्र सूरज पाल निवासी सीढे चकरपुर ने उन्हें घेर लिया और उसके भाई के साथ मारपीट कर दी|जिस पर आरोपियों ने ललित पर अबैध हथियारों से फायरिंग कर दी| गोली कमर में लगी जिससे ललित गम्भीर रूप से घायल हो गया|
देर रात परिजन उसे सीएचसी पंहुचे तो हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया में अवनीश ने ललित को 1:45 बजे पर भर्ती कराया| जंहा से उसे हालत में सुधार ना होने से सैफई के लिये रिफर कर दिया गया| पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 323 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबैध मिट्टी खनन को रोंकने के लिये ही ललित के गोली मारी गयी|

वही दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में हुई| जिसमे 17 वर्षीय शिवम् पुत्र बलवीर अपने जानवर चराने के लिये खेतो में गया था| अचानक जानवर आरोपीयो के खेत में घुस गये| जिसके आक्रोशित आरोपी घनसिंह पुत्र हेम सिंह, वीरू पुत्र हेम सिंह, शीलू पुत्र विनोद, सूरज पुत्र घनसिंह ने गोली मार दी| गोली शिवम् के सीने और सिर में लगी| घटना के सम्बन्ध में थाने में तहरीर दी गयी है| पुलिस ने घटना में धनसिंह व उसके भाई वीरू को एक तमंचा और दो कारतूस के सहित गिरफ्तार भी कर लिया है|

तीसरी घटना में थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी रामबाबू ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है बुधवार को सुबह वह अपनी गाँव के रखा खोखा खोल रहे थे| तभी गाँव के हरिओम, धनश्याम, सुखधाम आदि लोग आये और रामबाबू पर कई फायर किये | जिससे हडकम्प मच गया| पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="2"]