खबर का बड़ा असर: गर्मी की छुट्टी में बनेगी एमआईसी की नई इमारत

0
163

CM 1CM 2CM3CM4DIOS, CM , EOफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों ने नगर पालिका के द्वारा फतेहगढ़ स्थित एमआईसी कालेज की दुर्दशा के सम्बन्ध में प्रकाशित होने के बाद सपा नेताओ और प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है| सभी ने मौके पर जाकर विधालय का अवलोकन किया और इसके साथ ही साथ कालेज के नये भवन का निर्माण गर्मी की छुट्टी में करने के भी निर्देश दिये गये|
जेएनआई के द्वारा प्रकाशित हो रही खबरों पर सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, कायमगंज के सपा विधायक अजीत कठेरिया तकरीबन दर्जन भर सपा नेताओ के साथ दोपहर एमआईसी कालेज पंहुचे| उन्होंने मौके पर ही नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल, ईओ नगर पालिका रोली गुप्ता, डीआईओएस कमलेश बाबू को तलब कर लिया|

[adrotate banner="3"]

इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष ने फोन से नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल से बात की| उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा की नगर पालिका के द्वारा संचालित एमआईसी के भवन की यह दशा है इस हालत में छात्र कैसे पढ़ाई करेगे| मनोज अग्रवाल ने कहा कि विधालय भवन का वजट पास हो गया है| जिलाध्यक्ष ने फोन से सदर विधायक को मौके पर बुलाया लेकिन वह किसी कारण से नही आ सके| इसके बाद सपा नेताओ के साथ सभी सभी ने विधालय की जर्जर हालत को देखा तो आँखे फटी रह गयी| कमरों की फर्श और दीवारे दरकी देख सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर ने भी नाराजगी व्यक्त की|

उन्होंने पुस्तकालय, प्रयोगशाला और भवन का निरिक्षण करने के बाद ईओ से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा| ईओ नगर नगर पालिका रोली गुप्ता ने बताया की कालेज के लिये वजट पास हो गया है| गर्मी की छुट्टी में विधालय के नये भवन का निर्माण कराया जायेगा| इस दौरान विधालय के प्रधानाचार्य गिरजा शंकर, सपा नेता पुष्पेन्द्र यादव, अजय कश्यप आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]