ब्रेकिंग: पुलिस चौकी के निकट नकाबपोश ने युवक को गोली मारी

0
185

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा पश्चिम घोडा नखास चौकी के निकट 20 वर्षीय युवक अमन उर्फ़ गगन पुत्र अनिल द्विवेदी को एक नकाबपोश ने दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया| उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

शहर के डॉ० हरिदत्त के अस्पताल में भर्ती घायल गगन ने बताया कि वर्तमान में वह दिल्ली में अपने पिता के साथ नौकरी करता है| होली पर घर आया था| तब से दिल्ली नही गया| उसका खैराती खां निवासी दो युवको से विवाद चल रहा है| बीते दिन भी उन्होंने गगन के साथ अभद्रता की| गगन ने बताया की रविवार को दोपहर वह बाजार गया था| जंहा से वह घर लौटा और घर के पीछे गये| तभी एक काला नकाब बांधकर हमलावर आया और उसने पीछे से गोली मार दी| गोली गगन के उल्टी जांघ में लगी|

गोली मारने की खबर लगते ही मौके अपर भीड़ लग गयी| स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद घायल को निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| घायल की बड़ी बहन अंकिता ने पुलिस को तहरीर दी| कोतवाल डीके सिंह ने जेएनआई बताया की गोली लगने की जो जगह है वह ऊपर से नीचे की तरफ है| जिससे घटना संदिग्ध लग रही है| तहरीर के आधार पर जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]