धारदार हथियार से काटकर साधू की हत्या

0
166

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) पुत्र से मिलने जा रहे धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया| परिजनों ने पुलिस की लापरवाही में हत्या किये जाने का आरोप लगाया| एसपी नें मौके जाकर जाँच पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर गोवा निवासी 60 वर्षीय साधू धनीराम गाँव में अपनी पत्नी मीरा
उर्फ़ सत्यवती के साथ रहते थे| उनका इकलौता पुत्र मुन्नू दिल्ली में सर्विस करता है| वह उसी से मिलने दिल्ली के लिये निकले थे| नीव करोरी रेलवे स्टेशन के निकट साधू धनीराम के किसी नें सिर में धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया| घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी मीरा मौके पर आ गयी उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
मृतक की पत्नी नें भूमि विवाद में हत्या किये जाने का आरोप लगाया| सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार आदि मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
मृतक की पत्नी ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप
मृतक की पत्नी मीना ने आरोप लगाया की दरोगा शैलेन्द्र भदौरिया से भूमि विवाद के बारे में पूर्व
में ही अवगत कराया था| आरोपी पक्ष पर उन्होंने कोई सख्त कार्यवाही नही की| जिसके चलते हत्या कर दी गयी|
एसपी ने जेएनआई को बताया यदि पुलिस की लापरवाही हुई है तो जाँच करायी जायेगी| मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा किया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]