ब्रेकिंग: चलती ट्रेन में महिला यात्रियों को पीट, नकदी जेबर लूटे

0
116

फर्रुखाबाद: बुधवार शाम शिकोहाबाद-कासगंज एक्सप्रेस में बैठी महिला सबारियों सहित एक ही परिवार के लगभग आठ लोगो को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया| जिससे सभी बुरी तरह जख्मी हो गये| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| घायलों ने जेबर-नकदी लूटे जाने का आरोप भी लगाया है|शहर कोतवाली क्षेत्र के तलैया शहबजादान निवासी आरीफ पुत्र सन्नू के मामा इब्राहीम निवासी भोगांव मैनपुरी के पुत्र का विवाह था उसमे आरीफ़ के साथ ही साथ उसका परिवार भी गया था| बुधवार को वह शिकोहाबाद कासगंज ट्रेन से परिवार के साथ लौट रहा था| तभी पखना स्टेशन पर एक युवक से विवाद हो गया| जिस पर युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया|

[adrotate banner="3"]

कुछ देर बाद लगभग एक दर्जन आरोपी ट्रेन में चढ़ गये और आरीफ के साथ ही साथ उसकी भतीजा फैजान पुत्र शाकिर, आरिफ पुत्र आकिल, बहनोई शाहिद पुत्र शकूर भतीजी अरसी पुत्री शाकिर, बहन शहनाज व महनाज, भाभी आसिफ पुत्र शाकीर, शाकिर पुत्र सन्नू को मारपीट कर जख्मी कर दिया| आरीफ ने बताया की महिलाओ के साथ जमकर अभद्रता के साथ ही साथ कपड़े भी फाड़ दिये| उनके पास से जेबरात, नकदी व मोबाइल भी लूटे गये| जिसके बाद आरोपी चेन पुलिंग कर फरार हो गये| घटना के बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेश से लोहिया अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया | घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी के दरोगा राजकुमार वर्मा फ़ोर्स के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

जीआरपी फर्रुखाबाद के थानाध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया की आरोपी युवक निवासी नगला मोती पखना रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा और युवती से अभद्रता की| तब आरिफ के परिजनों ने नगला मोती निवासी युवक को पीट दिया | जिससे उसका सिर भी फट गया| जिस पर उसने अपने साथीयों को फोन कर बुला लिया और मारपीट कर दी| लूट की घटना गलत है| तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]