फर्रुखाबाद:सेन्ट्रल जेल में माफिया सुनील राठी के बंद होने के बाद सेन्ट्रल जेल के आस-पास हाई सिक्योर्टी जोंन घोषित किया गया है| इसके बाद भी अपराधी अपने कारनामों से बाज नही आ रहे है| देर रात एक युवक को कुछ दबंगों ने गोली मार दी और मौके से फायरिंग करते हुए फरार हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर निवासी शिवम सक्सेना पुत्र सिशोभित सक्सेना अपने गाँव के ही निकट रखा रोड पाल नगला निवासी अपने मित्र परमजीत पाल पुत्र मोहर सिंह के घर जन्मदिन कार्यक्रम में गया था| उसी दौरान कुछ दबंग युवकों से उसका विवाद हो गया| जिससे दबंगों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी| गोली युवक के पैर में लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| आरोपी दबंग फायरिंग करते हुए फरार हो गये| उन्होंने सेन्ट्रल जेल मेंन गेट के सामने भी एक फरार किया|युवक के जिस जगह गोली मारी गयी वह डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी के कैम्प कार्यालय से बमुश्किल 20 कदम दूर था|
घटना की सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची| इसके साथ ही सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज दिनेश गौतम भी मौके पर आ गये| भाजयुमो नेता शिवम दुबे भी पंहुचे| पुलिस ने युवक को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| घटना के सम्बन्ध में घायल युवक शिवम के पिता सिशोभित सक्सेना ने अपना दल जिलाध्यक्ष (युवा) सुरजीत कटियार निवासी नरायनपुर, ग्राम निंनौआ निवासी मगन कटियार, सनी कटियार व छोटू कटियार के खिलाफ तहरीर दी|
चौकी इंचार्ज ने जेएनआई को बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
अपडेट:डीआईजी जेल आवास के निकट युवक के गोली मारी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


