ब्राह्मण जागरण रथ यात्रा के जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत

0
123

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा के तत्वावधान में ब्राह्मण जागरण रैली को प्रदेश स्तर पर निकाला जा रहा है। रैली के मंगलवार को जनपद आगमन पर जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गयी ’जो ब्राम्हण हित में काम करेगा वही देश पर राज करेगा।

[adrotate banner="3"]

आरक्षण की विकृत व्यवस्था एवं ब्राम्हण हितों की अनदेखी के विरुद्व अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा के तत्वावधान में निकाली जा रही प्रदेश व्यापी रथ यात्रा राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद पहुंची। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जोरदार नारों के साथ उनकी आवाज से आवाज मिलाने का आव्हान किया गया। उन्होंने आरक्षण समर्थक दलों और नेताओं का समर्थन करने वाले नेताओं का वहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि राजनैतिक दलों, नेताओं एवं अन्य वर्गों के द्वारा ब्राम्हणों के साथ बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही को रोकना, सभी ब्राम्हणों को एकजुट करना, जाति धर्म आधारित राजनीति का उन्मूलन करना, आरक्षण के विकृत रूप को सुधारना आदि हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राम्हणों के सुखद भविष्य के लिए चुनावों में इस शर्त पर मतदान करें कि जो ब्राम्हण हित में कार्य करेगा वही देश पर राज करेगा। उसी से मेरा साथ रहेगा। तभी उसका हित सम्भव होगा। ब्राम्हण जागरण रथ यात्रा में जनपद के ब्राम्हणों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व ब्राम्हण रक्षा के लिए एकजुट होने का आव्हान किया।

[adrotate banner="2"]