जिला महासचिव ने सपा ब्राह्मण सभा भी की फर्जी घोषित

0
130

सपा में अब ब्राह्मण सभा को भी फर्जी करार दे दिया गया है। जिला सपा महासचिव समीर यादव ने आज बताया कि पार्टी के फ्रंटल संगठनों की जो सूची है उसमे ब्राहमण सभा नहीं है।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि सपा की नीतियों के प्रचार के लिए संगठन बन सकता है पर ब्राह्मण सभा नाम का कोई फ्रंटल संगठन सपा संविधान में नहीं है। विदित है कि  कुछ ही दिन पूर्व विगत 8 नवंबर को ही शहर के आवास विकास स्थित एक होटल में समाजवादी पार्टी की जनपद स्तरीय ब्राह्मण सभा के नाम से बैठक की गयी। जिसमें जनपद ब्राह्मण सभा के  गठन की घोषणा की गयी। सपा ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष की हैसियत से बृजेश दुबे ने कहा था कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के निर्देश पर कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। मैथिल ब्राह्मण सभा को भी फर्जी बता दिया गया है। दुग्ध प्रकोष्ठ और सपा व्‍यापार संगठन को पहले से ही फर्जी घोषित किया जा चुका है।

[adrotate banner="2"]