बैठक में देर से पहुंचे एआरटीओ को डीएम ने बैरंग लौटाया

0
112

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में देर से पहुंचे एआरटीओ को जिलाधिकारी ने चपरासी से कहकर कलेक्ट्रेट सभागार के गेट से ही वापस कर दिया।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने गुरुवार को  सुबह 10 बजे अधिकारियों की मीटिंग रखी थी। जिसमें एआरटीओ सियाराम वर्मा लगभग साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। यह देख डीएम साहब का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिलाधिकारी ने अपने चपरासी से कहकर एआरटीओ सियाराम वर्मा को सभागार के गेट से ही वापस करवाकर गेट बंद करवा दिया। डीएम बोले अब कोई भी नहीं आयेगा।

एआरटीओ सियाराम वर्मा सभागार के बाहर लगभग एक घंटे तक अपनी गाड़ी में बैठे रहे। डीएम साहब के भय से एआरटीओ को डेढ़ घंटा धूप में गुजारना पड़ा। लगभग साढ़े 12 बजे के बाद एआरटीओ वहां से चले गये।

[adrotate banner="2"]