बैठक कर बसपाइयों ने बनायी रणनीति

0
99

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक सेक्टर सचिव मेहराज अहमद के आवास शेखपुर में की गयी। जिसमें दो दिसम्बर को होने वाली सभा के लिए रणनीति बनायी गयी।

[adrotate banner="3"]

नसीमुद्दीन सिद्दीकी व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर के जनपद में सभा की तैयारी को लेकर बसपाई इस समय एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र वार बैठकें आयोजित कर भीड़ जुटाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। इसी को लेकर शेखपुर में भी बसपाइयों ने बैठक की। जिले की विधानसभा क्षेत्र एवं सेक्टर, बूथ कमेटी की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को बताया गया कि वह सभा में अधिक से अधिक लोगों को लेकर आयें। वहीं कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी कि 3 दिसम्बर को होने वाली सभा अब 2 दिसम्बर को ही की जायेगी। लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज में 10 बजे सभा आयोजित की जायेगी।

इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष श्यामबिहारी कठेरिया, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद गौतम, प्रेम सागर दिवाकर, वीरेन्द्र गुप्ता, अनिल सुमन, राम लडै़ते, चन्द्रपाल भारती, प्रदीप जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व संचालन मनोज सत्यार्थी ने किया।

[adrotate banner="2"]