बैक आफ इंडिया की फतेहगढ़ शाखा फर्रुखाबाद स्थानांतरित

0
168

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद: भीषण आग से तबाह बैंक आफ इंडिय की फतेहगढ़ शाखा को फर्रुखाबद स्थानांतरित कर दिया गया है। लीड बैंक प्रबंधक आरएस दुबे ने बताया कि फतेहगढ़ शाखा से संबंधित उपभोक्ता फर्रुखाबाद शाखा से लेन देन कर सकते है।

श्री दुबे ने बताया कि चूंकि बैंक पूरी तरह से कंप्यट्रीकृत (सीबीएस) थी इसलिये सारा रिकार्ड और अभिलेख आनलाइन सुरक्षित हैं। इस लिये किसी प्रकार की समस्या नहीं आयेगी। फतेहगढ़ शाखा को नये सिरे से स्थापित करने के लिये बैंक की आईटी टीम आगरा से फतेहगढ़ के लिये रवाना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक शाखा को दोबार प्रारंभ कर लिया जायेगा।

[adrotate banner="2"]