बैंक से निकले चीनी मिल कर्मी से बाइक सवारों ने एक लाख रूपये लूटे

0
104

कायमगंज(फर्रुखाबाद): कोआपरेटिव बैंक से एक लाख रूपये निकालकर ले जा रहे दि किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारी से दो बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिये।

[adrotate banner="3"]

नगर की पुरानी गल्ला मंडी स्थित कोआपरेटिव बैंक की शाखा से रामऋषि  निवासी सिंग्हा मिर्जापुर ने शुक्रवार को एक लाख रूपये निकाले। रुपयों से भरे बैग को अपनी साइकिल के हैण्डिल पर टांग, वह कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए पुरानी गल्ला मंडी की एक दुकान पर रूके। तभी अचानक वहां आकर एक बाइक रूकी और बाइक पर सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति उनके बैग को छीनकर पुनः अपनी बाइक पर सवार हो फर्राटे भरते हुए गंगा दरवाजा की तरफ भाग गये। रामऋषि  की चीखपुकार पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। रामऋषि का कहना है कि वह दि किसान सहकारी चीनी मिल कायमगंज में सीजनल कर्मचारी है और वह कायमगंज में अस्थायी रूप से रह रहा है।

[adrotate banner="2"]