फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के आवास विकास में एक बैंक कर्मी के घर बिजली विभाग की टीम नें बिजली चोरी पकड़ी| अधिकारियों नें मीटर को जब्त कर नया मीटर लगाया।
कादरी गेट के आवास विकास में वन विभाग के कार्यालय के सामने कमल लोचन का आवास है। मंगलवार शाम को एक्सईएन शहरी ब्रजभान सिंह ने एसडीओ मीटर विभाग रमेश कुमार मौर्य और एसडीओ लकूला फीडर रामप्रवेश सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ छापेमारी की। जिससे उनके मीटर में गड़बड़ी मिली। मीटर के अंदर शंट लगाकर बिजली चोरी का खेल मिला।बिजली कर्मियों नें मीटर को जप्त कर नया मीटर वहां पर लगाया गया।
एक्सईएन शहरी ब्रजभान सिंह ने बताया पिछले महीनो की भांति हाल के महीना में इस मीटर से कम रीडिंग आ रही थी। जब चेक किया गया तो बिजली चोरी पकड़ी गई है। विधिक कार्यवाही की जा रही है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


