बैंक कर्मी के घर घुसा चोर दबोचा गया

0
119

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास 1/283 निवासी आर्यावर्त ग्रामीण बैंक समधन में तैनात बैंककर्मी राजेन्द्र सिंह के मकान में दिन दहाड़े दो चोर घुस गये। जानकारी होने पर उन्हें दबोच लिया गया।

[adrotate banner="3"]

बैंककर्मी राजेन्द्र सिंह के मकान के पड़ोस में राजीव दीक्षित का बंद मकान पड़ा है। आज दोपहर बाद हाथीखाना सोनू बाथम के साथ लकूला निवासी विनोद राजीव के मकान पर चढ़कर राजेन्द्र सिंह के मकान पर चढ़ गया। जीने का दरबाजा बंद कर घर में उतरा। घर के अंदर घुसकर उसमें रखा बक्सा खोलकर कोडक कैमरा व छत पर पड़ा लोहे का कबाड़ चोरी कर लिया। खटपट की आवाज सुनकर राजेन्द्र सिंह के परिजन सतर्क हुए तो विनोद भाग जाने में सफल हो गया और सोनू को लोगों ने जमकर धुन दिया। बाद में आरोपी सोनू को पेड़ में बांध दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया। सोनू ने बताया कि वह यहां मजदूरी करने आया था। उस पर झूठा आरोप लगाकर मारा गया है।

[adrotate banner="2"]