बैंक कर्मियों व युवाओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक

0
114

फर्रुखाबादः रोजगार दफ्तर व स्टेट बैंक एक ही जगह पर होने की बजह से पुलिस की कई बार बैंक कर्मियों से नोकझोंक हो गयी। क्योंकि पुलिस ने दफ्तर की गली कुछ देर के लिए बंद कर दी।

[adrotate banner="3"]

मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर फतेहगढ़ ने जब भीड़ को डन्डा दिखाकर काबू करने का प्रयास किया तो कई युवा पुलिस से भिड़ गये। मजबूरन पुलिस को उन्हें लठियाकर भगाना पड़ा। इसी दौरान बैंक कर्मी भी अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए निकले तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। जिस पर पुलिस के साथ बैंक कर्मियों की जमकर कहासुनी हो गयी। बाद में जब बैंक कर्मी ने अपना पहचान पत्र दिखाया उसके बाद ही पुलिस ने उन्हें आगे जाने दिया।

[adrotate banner="2"]